बच्चों में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले

0
126

नई दिल्ली इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक देश में हर साल करीब 14 लाख कैंसर के मामले सामने आते हैं। कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसकी चपेट में इन दिनों कई लोग आ रहे हैं। भारत में बीते कुछ समय से लगातार कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से 8 लाख लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गवां देते हैं। वहीं, बात करें बच्चों की तो कैंसर के कुल मामलों में 4 फीसदी मामले बच्चों में पाए जाते हैं। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में यह आंकड़े और भी ज्यादा डराने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आई एम्स कैंसर सेंटर और एम्स नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में हर साल करीब 22 हजार कैंसर के नए मामले सामने आते हैं, जिनमें से बच्चों में कैंसर के मामले 4 प्रतिशत है। दिल्ली में 0 से 14 साल की उम्र के बीच देश के सबसे ज्यादा कैंसर के मामले पाए गए हैं। ऐसे में इस गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में जागरुकता होना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं बच्चों में कैंसर के लक्षण और इसके बचाव के तरीकों के बारे में

बच्चों में कैंसर के लक्षण

  • पीठ में दर्द होना
  • कमजोर होता जाना
  • बार-बार बुखार आना
  • हड्डियां कमजोर होना
  • लंबे समय तक सिरदर्द
  • तेजी से वजन कम होना
  • पीलेपन का शिकार होना
  • आंखों में बदलाव जैसे भैंगापन आदि
  • गले या पेट में गांठ जैसा महसूस होना

बच्चों में कैंसर का कारण

  • कुछ मेडिकल कंडीशन्स जैसे डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों में कैंसर की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  • कैंसर का कोई पारिवारिक इतिहास होने की वजह से भी बच्चे इसका शिकार हो सकते हैं।
  • कुछ संक्रमण जैसे ईवीबी (EVB) भी कई बार बच्चों में कैंसर के विस्तार का कारण बन सकता है।
  • जंकफूड्स जैसे पिज्जा, बर्गर, चाउमिन, फ्रेंच फ्राइस जैसी चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन भी इस बीमारी की वजह बन सकता है।
  • बच्चों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी होने से भी यह गंभीर बीमारी हो सकती है।

कैंसर से ऐसे करें बचाव

  • 0 से 6 माह तक के बच्चों को सिर्फ मां के दूध का सेवन कराएं। इससे बच्चे का विकास अच्छे से होता है और वह तंदरुस्त रहता है।
  • छोटे बच्चों को अधिक देर तक धूप में न रखें, क्योंकि सूजर की हानिकारक यूवी किरणों की वजह से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • अपने बच्चों को धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी दूर रखने की कोशिश करें।
  • बच्चों को इम्युनिटी मजबूत करने वाले फूड आइटम्स जैसे हल्दी, दूध, शहद आदि का सेवन कराएं।
  • 11 से 12 साल के बच्चों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन जरूर लगाएं। साथ ही बच्चों के लिए सभी जरूरी टीकें लगवाना भी न भूलें।
  • बच्चों की डेली डाइट में खूब सारे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here