बिहार पुलिस में बंपर बहाली, 19838 पदों के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
107
वर्षा वर्मा

 

Bihar Police Vacancy: सीएसबीसी यानी केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती बिहार ने आज बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल फोर्स में कांस्टेबल के लिए कुल 19838 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो जाएगी और आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी।

 

भर्ती के लिए योग्यता
इस भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं यानी इंटर पास किया हो।

कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा
बिहार पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 27 साल है और महिलाओं के लिए 28 वर्ष। वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है।

 

ये भी पढ़े…

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 13 मार्च को संध्‍या आरती के बाद होगा होलिका दहन

 

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न
बिहार पुलिस की इस बहाली के लिए 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी और उम्मीदवारों को प्रश्नों को हाल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी सही उत्तरों के लिए एक अंक दिया जाएगा। हालांकि इस परीक्षा के सवाल बिहार बोर्ड 10 वीं के लेवल के होंगे। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान जैसे सब्जेक्ट के प्रश्न पूछे जायेंगे।

 

कितनी है आवेदन फीस
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन फीस इस प्रकार है।
1. बिहार के मूल निवासी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, ईडबल्यूएस, जनरल एवं अन्य राज्य के
उम्मीदवार, 675 रुपए।
2. बिहार के मूल निवासी एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी, 180 रुपए।
3. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे कि नेट बैंकिंग, यूपीआई इत्यादि से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here