महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा, जल्द मिलेंगे 2500 रूपये, कैबिनेट ने लगाई मुहर

0
204
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूदी दे दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से किए वो हर वादे पूरे करेंगे। पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। इतना बड़ा फैसला बीजेपी ही कर सकती है।

 

उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी में ही महिलाओं का सम्मान है। आम आदमी पार्टी ने महिला सांसद का अपमान किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन सरकार से दिल्ली और सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि मैं 1993 से संगठन से जुड़ी हूं। पहली बार चुनाव लड़ी तो मां ने साथ नहीं बल्कि पिताजी ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि मौका मिल रहा है चुनाव तो लड़ने दो।

 

प्रदेश मंत्री से लेकर न जाने कितने दायित्वों के साथ मैंने इन 30 सालों में काम किया। मुझे वो सम्मान मिला जिसके सपने देखते थे। वो अधिकार मिला जो पहुंच के बाहर थी। महिला मोर्चा की महिलाएं घर से संगठन तक दौड़ दौड़ कर पूरा करती हैं। हर महिला मोर्चा के महिला की अपनी कहानी है। कोई सरपंच कोई विधायक कोई सांसद बनीं..अब तो मैं मुख्यमंत्री बन गई।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली में महिलाओं के लिए 2500 रूपये वाली स्कीम, कल से नामांकन, जानें पूरा अपेडट

 

इंदिरा गांधी के समय उनके अलावा कोई पार्टी में महिला उनके अलावा आगे नहीं बढ़ पाईं। एक पार्टी में तो महिला को घर पर बुलाकर बेइज्जत किया। आज देश का बजट अगर निर्मला सीतारमण पढ़ेंगी तो दिल्ली का बजट रेखा गुप्ता पढ़ेंगी। जिस दिन से मेरी घोषणा हुई है उस दिन से जो उत्साह है वो कमाल है। इतना बड़ा निर्णय केवल बीजेपी ही ले सकती थी।

 

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार के रूप में प्रत्येक काम करने की योजना बन चुकी है। जो दिल्ली को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है। पिछले 15 दिनों में हमारी सरकार ने उन अनेक कामों पर चर्चा की है। जो दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। दिल्ली में पिंक PCR और पिंक कॉन्स्टेबल की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। अब दिल्ली में जहां-जहां जरूरत है, वहां-वहां पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here