फेंगल तूफान से सावधान, तेज हवाओं के साथ घने कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

0
131

Cyclone Fengal: साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान फेंगल अगले 24 घंटे में श्रीलंका तट से सटे तमिलनाडु के तटों की तरफ नॉर्थ-वेस्ट की दिशा में तेजी से बढ़ेगा। IMD के मुताबिक इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान के असर से तटीय राज्यों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ भारी बारिश की भी संभावना है। साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान टकराने से पहले ही कमजोर पड़ सकता है। वहीं देश के उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं मौसम का हाल।

वर्षा वर्मा

बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 30 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 29-30 नवंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मछुआरों को 30 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में बंद स्कूल-कॉलेज
फेंगल तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। तमिलनाडु के त्रिची, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही चक्रवात के प्रभाव की आशंका को देखते हुए नौसेना राज्य और नागरिक प्रशासन के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सभी जरूरी मदद देने के लिए कमर कस ली है। इसमें भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और भी कई सारी चीजें शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी,फेंगल तूफान का यूपी पर असर

 

दिल्ली में भी ठंड का अलर्ट
कश्मीर और हिमाचल में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण, दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित हरियाणा और राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिेनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
यूपी में अगले 3 दिनों तक कई जिलों में सुबह और शाम के समय में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में दिसंबर महीने की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर में लिपटी हो सकती है। वहीं आने वाले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here