फूलों से सजी पालकी पर सवार होकर बाबा और मां गौरा ने किया भ्रमण, भक्तों में दिखा उल्लास

0
239
वर्षा वर्मा

वाराणसी:  श्री काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी का पावन पर्व पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को बाबा विश्वनाथ और मां गौरा फूलों की पालकी पर सवार होकर निकले। चल रजत प्रतिमा को धाम में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भक्तों ने बाबा को अबीर-गुलाल अर्पित किया।

धाम मे आयोजित रंगभरी एकादशी उत्सव में काशीवासियों समेत देशभर से आए श्रद्धालु इस दिव्य उत्सव में पूर्ण भक्ति और उमंग के साथ शामिल हो रहे हैं। परंपराओं का निर्वहन करते हुए भक्तगण श्री काशी विश्वनाथ और माता गौरा को हल्दी, अबीर-गुलाल और पुष्प अर्पित कर रहे हैं। पूरे धाम में इस शुभ अवसर की दिव्य ऊर्जा हर भक्त को भक्तिमय कर रही है।

 

ये भी पढ़े…

हरिश्चंद्र घाट पर खेली जाएगी 10 मार्च को चिता भस्म की होली, सादगीपूर्ण तरीके से निकलेगी शोभायात्रा

पुष्पों से सजी पालकी में श्री काशी विश्वनाथ महादेव और माता गौरा की चल रजत प्रतिमा जब प्रांगण में भ्रमण को निकली, तो सम्पूर्ण धाम “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here