अंकित पाण्डेय
नई दिल्ली: एशियाई गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी की भारतीय जोड़ी ने नौवें दिन यानी सोमवार को महिला युगल टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर कोरिया गणराज्य की चा सुयोंग और पाक सुगयोंग के खिलाफ रोमांचक मैच में हार मिली। सुतिर्था और अयहिका ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम 11-7 से जीत लिया, लेकिन उत्तर कोरियाई जोड़ी ने संघर्ष करते हुए 7-11, 11-8, 7-11, 11-8, 11-9, 5-11 से मैच जीत लिया। लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 11-2 से उत्तर कोरिया को जीत मिली। बता दें की भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन की मेंग चेन और यिडी वांग को हराकर अपने लिए पदक हासिल किया। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में आठवें दिन यानी रविवार को भारतीय भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिया एथलेटिक्स और निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए 15 पदक भारत के हिस्से कर लिया। भारत के होनहार खिलाड़ियों पृथ्वीराज टोंडिमन, किनान डेरियस चेनाई, जोरावर सिंह संधू ने पुरुषों की निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला। इसके साथ ही अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर की स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साबले ने 3000 मीटर की स्टीपलचेस स्पर्धा को 8:19:50 सेकंड में पूरी की। साबले इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गये। पुरुषों की शॉटपुट में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अंतिम थ्रो पर बाजी मारते हुए स्वर्ण को अपने नाम कर लिया।
बैडमिंटन और गोल्फ में मिला रजत
पुरुष बैडमिंटन टीम को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि गोल्फ में अदिति रजत पदक जीत सकीं।
एशियन गेम्स का आठवां दिन
13- स्वर्ण
21- रजत
19- कांस्य
53- कुल
यहां भी बरसे मेडल
पुरुषों के व्यक्तिगत ट्रैप में किनान चेनाई ने कांस्य पदक जीत।
राजेश्वरी कुमारी, कीर मनीषा और रजक प्रीति को महिला निशानेबाजी टीम ने रजत मिला है।
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस, पुरुष वर्ग में अजय कुमार को रजत और जिसन जॉनसन को कांस्य मिला है।
महिला चक्का फेंक में सीमा पूनिया ने कांस्य पदक जीता।
