
Amul Milk Price Hike: अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पाद बेचने वाली GCMMF ने दूध के दामों में प्रतिलिटर 2 रुपये की बढोतरी की है। नई कीमतें पूरे देश में आज 1 मई से लागू हो चुकी हैं। अमूल ने अपने बयान में कहा है कि यह बढ़ोतरी मुद्रास्फीति के माध्यम से अधिकतम विक्रय मूल्य में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से कम है। अमूल दूध के दाम में जून 2024 के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले साल करीब 5 महीने तक ग्राहकों को 1 लीटर और 2 लीटर के पैक पर 50 एमएल और 100 एमएल क्रमश: अतिरिक्त दूध मुफ्त देकर लाभ दिया था। जनवरी 2025 से सभी बाजारों में 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपये कम कर दी गई थी।
इनपुट लागत बढ़ने से महंंगा हुआ दूध
अमूल ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि हमारे 36 लाख दूध उत्पादकों के लिए दूध की इनपुट लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। हमारे सभी सदस्य यूनियनों ने भी पिछले एक वर्ष में किसानों के मूल्य में इसी तरह वृद्धि की है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ग्राहकों से एकत्रित धन का 80% अमूल सहकारी संरचना के माध्यम से होता है। जो दूध उत्पादकों को वापस कर दिया जाता है। दूध की बिक्री कीमत में जितनी वृद्धि की गई है। उसका बचा हिस्सा दूध उत्पादकों को वापस दिया जाएगा और उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। अमूल ने अपने अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम पैक्स की कीमतों में वृद्धि की है।
ये भी पढ़े…
मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, जानिए अब कितने रूपये में मिलेगा एक लीटर
जानिए पुरानी और नई कीमतें
- अमूल स्टैण्डर्ड 500 मिली. पुरानी कीमत 30 रु. नई कीमत 31 रु.
- अमूल भैंस दूध 500 मिलीलीटर पुराना मूल्य 36 रु. नई कीमत 37 रु.
- अमूल गोल्ड मिल्क 500 मिली पुराना दाम 33 रु. नई कीमत 34 रु.
- अमूल गोल्ड दूध एक लीटर पुराना मूल्य 65 रु. नई कीमत 67 रु.
- अमूल स्लिम एंड ट्रिम 500 मिली. पुरानी कीमत 24 रु. नई कीमत 25 रु.
- अमूल चाय स्पेशल 500 मिली पुरानी कीमत रु. 31. नई कीमत 32 रु.
- अमूल फ्रेश दूध 500 मिली पुराना मूल्य रु. 27. नई कीमत 28 रु.
- अमूल ताजा दूध 1 लीटर पुराना मूल्य 53 रु. नई कीमत 55 रु.

