पहलगाम पहुंचे अमित शाह, NSA डोभाल और रक्षा मंत्री के साथ की हाईलेवल बैठक

0
198
वर्षा वर्मा

 

 

Pahalgam Attack:  दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। आतंकी हमले की खबर मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और हाई लेवल बैठक की, बुधवार को उन्होंने पहलगाम का दौरा किया और एरियल सर्वे कर वहां की सुरक्षा स्थिति की।

 

 

 

भारत आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा ‘‘भारी मन से, पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’

 

 

NSA अजीत डोभाल से रक्षा मंत्री की बड़ी बैठक
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाई लेवल बैठक की है। बुधवार को उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने करीब ढाई घंटे बैठक की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को अपनी युद्ध तत्परता बढ़ाने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़े…

 

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

 

 

सऊदी अरब की यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटे पीएम मोदी
पहलगाम आतंकी हमले की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर बुधवार की सुबह स्वदेश लौट आए। प्रधानमंत्री ने संकल्प जताया है कि हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here