बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद, विभागों का बंटवारा, कई मंत्रियों के बदले विभाग

0
143
वर्षा वर्मा

 

Bihar Politics:  बिहार में बुधवार को कैबिनेट के विस्तार ​के बाद आज नए मंत्रियों को उनका विभाग भी आवंटित कर दिया गया है। बुधवार को बीजेपी कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए थे। विभागों के बंटवारे से पहले आज यानी गुरूवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर नए मंत्रियों के लिस्ट के साथ मिले। करीब एक घंटे की इस मुलाकात के बाद दोनों सीनियर नेताओं ने मंत्रियों के विभाग अपनी ​अन्तिम मुहर लग दी। इसके बाद डिप्टी सीएम कैबिनेट सचिव के साथ राजपाल से मिलकर बिहार के नए मंत्रियों के उनके विभागों की सूची सौंप दी। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए।

 

नितीन नवीन बने पथ निर्माण मंत्री
सम्राट चौधरी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, इनसे पथ निर्माण विभाग लेकर नितीन नवीन को दे दिया गया है। प्रेम कुमार सहकारिता विभाग, रेणु देवी पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पाण्डे स्वास्थ्य विभाग विधि विभाग का जिम्मा मिला है।

 

ये भी पढ़े…

नीतीश मंत्रिमंडल में ​शामिल हुए बीजेपी के 7 विधायक, सामाजिक समीकरणों का रखा गया ध्यान

 

संतोष समुन बने अब लघु जल संसाधन विभाग मंत्री
इसी प्रकार नीरज कुमार सिंह बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग,जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग,कृष्णनन्दन पासवान गन्ना उघोग विभाग,सुरेन्द्र मेहता खेल विभाग, नीतीश मिश्रा उघोग विभाग, हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,जिवेश कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग,विजय मंडल आपदा प्रबंधन विभाग, केदार गुप्ता पंचायती राज विभाग, संतोष सिंह श्रम संसाधन विभाग, संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉ सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू कुमार सिंह पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और संतोष सुमन (हम) को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here