नीले ड्रम के बाद काले सांप का कहर! मेरठ में एक और पति की रहस्यमयी हत्या

0
113

 

वर्षा वर्मा

 

 

Meerut Murder:  मेरठ में फिर एक बार खौफनाक घटना सामने आई है। एक लड़की ने अपने पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इस बार मुस्कान के जैसा ड्रम के बजाए सांप का सहारा लेकर मार दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पति को मारने के लिए बिस्तर पर सांप को छोड़ दिया। बाद में पति को सांप ने 10 बार डंस लिया।

 

 

 

साजिश में शामिल निकली पत्नी और प्रेमी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अमित की पत्नी रविता से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति की हत्या की। शनिवार रात दोनों ने पहले सोते हुए अमित का गला घोंटा और फिर शव के पास एक सांप छोड़ दिया। जिससे यह साबित किया जा सके कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

22 साल तक दामाद और सास का छुपा रिश्ता, बेटी से शादी कर सास से चलाया चक्कर

 

 

सांप को भी बनाया गया साजिश का हिस्सा
घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पड़ोस के गांव से एक सपेरा बुलवाया गया जिसने सांप को पकड़ा। पुलिस शुरू में इसे प्राकृतिक मौत मान रही थी और बिना एफआईआर के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने सतर्कता दिखाई और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही मामले ने नया मोड़ ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here