बाजारों में खुले-आम बिक रही है मिलावटी चाय,ऐसे करें असली-नकली की पहचान

0
141

मीनाक्षी पाल

सभी पेय में चाय एक ऐसा पेय है जिसे विश्व में सबसे अधिक पंसद किया जाता है। हालांकि इन दिनों बाजार में खुले में मिलने वाली चाय पत्ती में खूब मिलावट हो रही है। इस मिलावटी चाय का सेवन हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ आसान टिप्स से मिलावटी चाय की पहचान की जा सकती है।

चाय एक ऐसा पेय है जिसका पूरे विश्व में सबसे अधिक सेवन किया जाता है। देश की एक बड़ी आबादी अपने दिन की शुरूआत एक कप प्याली के साथ करती है। चाय हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है, जिस वजह से हम सुबह से शाम तक कई कप चाय पी लेते है। चाय का असली स्वाद बागों की चाय पत्ती से आता है लेकिन आजकल दुकानों पर मिलने वाली चाय पत्ती में मिलावट पाई जा रही है। मिलावटी चाय पीने से न केवल सेहत को नुकसान पहुंचता है बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियां भी हमें जकड़ लेती है। ऐसे में हम आपको असली और नकली चाय के बीच फर्क बताने जा रहे है। FSSAI एक्सपर्ट के टिप्स के माध्यम से आप बड़ी आसानी से घर बैठे मिलावटी चाय को पहचान सकते हैं।

ऐसे करें मिलावटी चाय की पहचान
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया(FSSAI) ने असली और नकली चाय पत्ती की पहचान के कई तरीके बताए हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अधिकारी डॉ. अंकिता यादव बताती है कि मिलावटी चाय पत्ती की पहचान करना बहुत ही आसान है। कोई भी व्यक्ति बाजार से चाय पत्ती खरीदते वक्त खास टिप्स से दुकान पर खड़े-खड़े चाय में मिलावट की पहचान कर सकता है।

इन तरकों से करें असली चाय की पहचान

1- असली और नकली चाय पत्ती की पहचान के लिए एक गिलास ठंडे पानी में चाय की कुछ पत्तियां डाल दे। अगर चाय की पत्ती शुद्ध हुई तो पानी में डालने के बाद रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा। अगर मिलावटी चाय पत्ती होगी तो पानी में चाय पत्ती में लगा रंग घुलने लगेगा।
2 – चाय पत्ती की पहचान करने के लिए कांच के बर्तन में कुछ बूंदे नींबू का रस डालें और फिर इसमें चाय की पत्ती के कुछ दाने मिला दें। अगर चाय की पत्ती असली होगी तो नींबू का रस पीला या हरा हो जाएगा। यदि नींबू का रस नारंगी या अन्य रंग में परिवर्ति हो जाए तो समझ जाईए की चाय पत्ती में मिलावट है।
3 – टिशू पेपर के जरिए भी चाय पत्ती में मिलावट की पहचान की जा सकती है। इसके लिए चाय की पत्ती के कुछ दानों को टिशू पेपर में रख ले और इसके ऊपर कुछ पानी की बूंदे डाल दे। थोड़ी देर के लिए इसे धूप में रख दें। अगर चाय की पत्ती असली होगी तो टिशू पेपर में कोई दाग नहीं पड़ेगा।
सेहत पर मिलावटी चाय का प्रभाव
चाय पीने से शरीर में स्फूर्ति आती है साथ ही आसल भी दूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर चाय में मिलावट हो तो इसके कई सारे नुकसान भी है। फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की अधिकारी डॉ.अंकिता यादव कहती है कि मिलावटी चाय पीने से हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है जिनमें कैंसर और मल्टीप्ल ऑर्गन फैलियर भी शामिल है। मिलावटी चाय में रंग या डाई की मिलावट होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही घातक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here