Haryana Assembly Election Result: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पंजाब जैसे चमत्कार की उम्मीद की थी। लेकिन शनिवार को वोटिंग संपन्न होने के बाद सामने आए बड़ एग्जिट पोल्स ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान आप के कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली से पड़ोसी राज्य का दौरा किया। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो खुद को हरियाणा का बेटा तक कह दिया था। आप के कई नेताओं ने दावा किया था कि इस बार के हरियाणा चुनाव में उनकी पार्टी किंग मेकर की भूमिका निभा सकती है। लेकिन एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो आप के लिए हरियाणा में खाता खोलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। हालांकि एग्जिट पोल अक्सर गलत हो सकते हैं।
आप आदमी पार्टी ने हरियाणा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन अधिकांश समय अरविंद केजरीवाल सहित इसके प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति के कारण पार्टी प्रचार अभियान बीजेपी-कांग्रेस जितना बड़ा नहीं रहा। दिल्ली शराब मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसौदिया को चुनाव से ठीक पहले जमानत मिल गई थी। हालांकि आप 2019 में भी हरियाणा में खाता नहीं खोल पाई थी। लेकिन पार्टी छह राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का तमगा हासिल करने के बाद बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी।
ये भी पढ़े…
हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान आज,विधानसभा चुनाव की वो 90 सीटें जिनपर रहेंगी सभी की नज़रें
हरियाणा में शनिवार को 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जिसके बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी को 32 से ज्यादा सीटें नहीं मिल रही है। लेकिन स्पष्ट आंकड़ें 8 अक्टूबर को ही सामने आएंगे। चार एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स से संकेत मिलता है कि कांग्रेस हरियाणा की 90 सीटों में से 55 सीटें जीतेगी। कांग्रेस बड़ी आसानी से बहुत के आंकड़े 45 सीटों को पार कर सकती है। वहीं वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा,कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। जिसका फैसला आज चुनाव नतीजों में सामने आएगा।
