किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी हो सकती है किसान योजना की 20वीं किस्त

0
291
वर्षा वर्मा

 

 

 

PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी आ गई है, उनके अकाउंट में जल्द ही पीएम किसान सम्मान योजना का पैसा आने वाला है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत तीन किस्तों में किसानों के खाते में 6000 रुपए अमाउंट आते हैं। फिलहाल, किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मिडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है जून के तीसरे या चौथे महीने में अमाउंट आ सकती है, कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि 20 जून को अमाउंट आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त फरवरी में ही जारी हो चुकी है। हर चार-चार महीने में अमाउंट किसानों के खाते में आते हैं। अब चार महीने होने वाला है, ऐसे में इस महीने आपके खाते में 2000 आने के हाई चांसेज है।

 

 

 

 

ये काम करना जरूरी है

  • हर किसान को e-KYC कराना जरूरी है।
  • अगर ये नहीं करवाया तो पैसा अटक जाएगा।
  • इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • e-KYC पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
  • OTP वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर दें।

 

 

अपना नाम ऐसे करें चेक
अपना नाम PM Kisan Beneficiary List में चेक करें। इसके लिए सेम वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं, beneficiary list पर क्लिक करके राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव भरकर रिपोर्ट निकालें। इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करेंगे तो एक लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप देख सकते है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।

 

 

 

ये भी पढ़े…

बिहार के 200 प्रखंड में खुलेंगे तरकारी आउटलेट, सहकारिता विभाग देगा अनुदान

 

 

 

Farmer Registry में रजिस्ट्रेशन पूरा करें
सरकार ने फार्मर रजिस्ट्रेशन को जरूरी कर दिया है। इसके लिए आप Farmer Registry UP App, पोर्टल या CSC सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

 

 

बैंक डिटेल्स चेक करें
बैंक की जानकारी गलत डालने से आपका पैसा नहीं आएंगा जैसे कि IFSC कोड गलत होना, बैंक खाता बंद हो जाना, आधार कार्ड बैंक से लिंक न होना, ये सब चीजें सही से चेक कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here