बीते 24 घंटे में कोरोना के 1137 नए केस, प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

0
250

संतोष कुमार सिंह
Corona Virus: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corna Virus) ने तेजी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1137 नए केस सामने आए। अब इस लिहाज से देखें तो देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 7026 केस हो गए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में मौतें भी हुई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और केरल में कोरोना से एक-एक मौत हुई। जानकारी के लिए बता दे कि बढ़ते कोरोना के केस को लेकर केन्द्र सरकार सतर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के राजीव बहल, नीति आयोग से वीके पॉल, गृह सचिव अजय भल्ला, पीएमओ के अधिकारी और अन्य मौजूद रहे। बैठक में कोरोना को लेकर मंथन किया गया। जाहिर है केन्द्र सरकार कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। केन्द्र सरकार लगातार कोरोना का जायजा ले रही है।

केरल में कोरोना को लेकर अलर्ट

वहीं, केरल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 172 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 1026 हो गए हैं, जिनमें से 111 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर अपडेट

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज भी दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here