प्रधानमंत्री का गांधी जयंती से एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

0
283

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ दो अक्टूबर से एक ‘‘नया जन-आंदोलन’’ शुरू करने का रविवार को अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात’ में आह्वान किया. मोदी ने कहा कि जब देश राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मना रहा है, तब ऐसे में ‘‘ हम प्लास्टिक के खिलाफ एक नया जन-आंदोलन आरंभ करेंगे.’’ उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रह एवं भंडारण और निपटारे के प्रयासों का आह्वान किया. मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की थी कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें. उन्होंने सुझाव दिया था कि दुकानदार उपभोक्ताओं को पर्यावरण के अनुकूल थैले मुहैया कराएं. उन्होंने ‘मन की बात’ में भी एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की जिसे पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here