नौकरी छोड़कर गांव लौटे भाईयों ने खेती से लिख दी सफलता की कहानी

0
141

आजकल जहां हमारे देश के युवा गांव को छोड़ शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं वहीं कुछ युवा शहरों को छोड़ गांव में आकर खेती-बाड़ी में सफलता हासिल कर सबके लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे दो भाईयों के विषय में बताएंगे जिन्होंने शहर की नौकरी छोड़कर गांव आने का निश्चय किया और यहां खेती को अपना रोजगार बनाया। आज वह अपनी खेती से लाखों रुपए कमा रहें हैं। उनके खेती में मिली सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी खूब तारीफ की है।

भाइयों की कहानी

वे दोनों भाई हैं सुशांत उनियाल और प्रकाश उनियाल (Sushant Uniyal & Prakash Uniyal) जो टिहरी के डहूर से ताल्लुक रखते हैं। वे अपनी मेहनत के बदौलत सफल उद्यमी बने हुए हैं। अन्य युवाओं के तरह ये भी अपने पहाड़ों को छोड़कर दिल्ली जैसे बड़े शहरों में रवाना हुए और नौकरी करने लगे। परन्तु उनका ध्यान हमेशा ही उनके पहाड़ी क्षेत्र में रहता।

शहर छोड़ लौटे गांव शुरू किया खेती

कुछ दिनों तक जॉब करने के बाद उन्होंने वर्ष 2018 में गांव आने का निश्चय किया और यहां आकर खेती करने लगें। खेती में उन्होंने मशरूम उत्पादन का निश्चय किया और मशरूम प्लांट लगाया। आज वे अपनी मशरूम प्लांट द्वारा बहुत से लोगों को रोजगार से जोड़ रहे हैं। आज ये दोनों भाई गढ़वाल में अपने मशरूम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं और उनका यहां सर्वश्रेष्ठ मशरूम प्लांट है। -Mushroom Cultivation by Sushant Uniyal & Prakash Uniyal

दोनों करते थे मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब

अगर हम इन दोनों भाइयों की नौकरी के विषय में बात करें तो सुशांत एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर कार्यरत थे और वही प्रकाश बैंक में नौकरी कर रहें थे। वैसे तो ये दिल्ली में रहते थे परंतु यह हमेशा गांव के बारे में सोचते थे। गांव में रहने का निश्चय कर उन्होंने योजना बनाई और फिर अपने गांव लौट आए। -Mushroom Cultivation by Sushant Uniyal & Prakash Uniyal

लिया लोन तब हुआ खेती का शुभारंभ

खेती प्रारंभ करने से पूर्व उन्होंने केंद्र सरकार की “मिशन ऑफ इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हिल्स” योजना द्वारा लगभग 29 लाखों रुपए कमाए और फिर खेती प्रारंभ की। उन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत में सफलता हासिल कर ली लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने खेत को व्यवसाय का रूप दिया और इससे लगभग 10 लाख रुपए कमाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here