चंदन कुमार
झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में नवंबर-दिसंबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को अनुशंसा भेज दी है. राज्य में चार चरणों में चुनाव कराने की अनुशंसा की है. राज्यपाल से सहमति मिलते ही चुनाव के तारीखों का एलान हो जाएगा. यह बात राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की अनुमति मिलते ही चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी.
राज्य के 4402 ग्राम पंचायतों, जिला परिषद के 545 सीटों, प्रखंड प्रमुखों के 263 पदों और पंचायत समिति सदस्य के 5427 पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए आयोग ने मुकम्मल व्यवस्था का दावा किया.
चार चरण में हो सकते हैं चुनाव
पूरे राज्यभर में चार चरणों में मतदान कराये जायेगें जिसमें नवंबर के अंतिम सप्ताह में दो चरण और दिसंबर के प्रथम और दूसरे सप्ताह में दो चरणों में मतदान कराये जायेगें.राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्यपाल की अनुमति मिलते ही चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी.
एक नजर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर
जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र की संख्या-545
ग्राम पंचायत मुखिया के पदों की संख्या-4402
ग्रुाम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या-54324
प्रखंडों की संख्या-263
पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या-5427
