केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि साल 2002 तक किसानों की आय दोगुनी करने में महिला किसानों का योगदान और भूमिका अहम् होगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कृषि मुख्यधारा में लाने के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत 30 प्रतिशत से अधिक कोष आवंटित किया है। कृषी मंत्री के अनुसार सरकार ने इसके अलावा महिलाओं से जुड़ी कई गतिविधियां शुरू की हैं ताकि कृषि से जुड़े विभिन्न लाभकारी कार्यक्रमों का लाभ महिलाओं तक पहुंचाया जा सकें।
