इन स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगा फ्री वाई फाई का लाभ

0
391

 

उत्तर रेलवे दिल्ली – अम्बाला – चंड़ीगढ़ पर पड़ने वाले कुल 35 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सेवा उपलब्ध करा रहा है। इस योजना के तहत पुरानी दिल्ली से अम्बाला होते हुए चंड़ीगढ़ तक के पूरे रेल सेक्शन को वाई फाई जोन बना दिया है। इस पूरे रूट पर वाई फाई मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलटेल की मदद से दिल्ली – अम्बाला – चंड़ीगढ़ पर पड़ने वाले कुल 35 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सेवा उपलब्ध करा रहा है.

डिजिटल इंडिया की कड़ी में एक और कदम

प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया के तहत भारतीय रेलवे पूरे देश में रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। दिल्ली – अम्बाला – चंड़ीगढ़ रूट पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री अपने फोन या लेपटॉप को वाईफाई से कनेक्ट कर फ्री वाई फाई की सेवा का आनंद ले सकते हैं।

इन स्टेशनों पर मिलेगा लाभ

दिल्ली – अम्बाला – चंड़ीगढ़ रूट पर पड़ने वाले मीन, बादली, बादली, ढोडा खेडी, ढोला माजरा, हौलम्बी कला, मोहरी, रथदहाना, भैनी खुर्द, शाहबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र जंक्शन, सब्ज़ीमंडी, नरेला, लालरु, डापर, घग्गर, धूलकोट बाबरपुर, बाजीदान जट्टन, भोड़वाल कजरी, दिवाना, गणौर, घरौंडा, घरौंडा, निलो खेरी, समालखा, संदल कलां, टालवाड़ा, टोंक, नगर-दिल्ली, नई दिल्ली, सोनीपत, पानीपत जंक्शन, करनाल, अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे पर फ्री वाई फाई की सेवा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here