बोर्ड की परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची नई नवेली दुल्हन, बारात ने एग्जाम सेंटर पर डाला डेरा

0
130

देश के किसी भी राज्य में बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही कई अजब-गजब खबरें भी सामने आने लगी हैं। नकल की तमाम नेगेटिव खबरों के बीच कई पॉजिटिव खबरें भी छाई रहती हैं।उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक दुल्हन, दूल्हा और परिवार के पहुंचने से अन्य परीक्षार्थी चौंक गए. वहीं, कई बच्चों की शादी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही कर दी जाती है।आगरा की आशा कुशवाहा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। रात में उसकी बारात आई थी और सुबह उसका 12वीं का पेपर था। लेकिन, उसने अपना शेड्यूल सेट कर दोनों के लिए टाइम मैनेज किया. जानिए पूरा मामला। बता दें,आगरा जिले के बरौली अहीर के सेमरी की रहने वाली आशा कुशवाहा की बारात 15 फरवरी 2023 को आई थी. फिर फेरे व शादी की अन्य रस्में पूरी हो जाने के बाद दुल्हन को विदा किया जा रहा था. इसी बीच दुल्हन ने जिद पकड़ ली कि पहले वह अपनी यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा देगी और उसके बाद ही ससुराल जाएगी। हालांकि, आशा की जिद के आगे सबको झुकना पड़ा था। विदाई के लिए सजाई गई कार से दूल्हा व ससुराल वाले उसे उसके परीक्षा केंद्र पर लेकर गए. नई-नवेली दुल्हन का परीक्षा केंद्र बीआरआई इंटर कॉलेज, बिलहैनी में था। तीन घंटे तक चली परीक्षा के खत्म होने तक दूल्हा अपने परिवार के साथ एग्जाम सेंटर के बाहर ही बैठा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here