फिट ​इंडिया अभियान का शुभारंभ; प्रधानमंत्री ने कहा इस ​अभियान को प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य

0
263

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल दिवस के अवसर पर ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत की. इस अभियान की शुरुआत करने के बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है. फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए स्वस्थ्य भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यू इंडिया में हर नागरिक को फिट करना सरकार का लक्ष्य है और इस ​अभियान को शहरों तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक गांव एवं पंचायतों तक पहुंचे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि आज देश की जरूरत है कि फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाया जाए. साथ ही स्पोर्ट्स में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उससे उनका हौसला बढ़ेगा. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. मोदी बोले कि फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है.
फिटनेस के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहने और फिट रहने का फंडा हमारे पूर्वजों के समय से चलता आ रहा है. उन्होंने इस दौरान संस्कृत का श्लोक सुनाया और फिटनेस के लाभ बताए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन के तौर तरीकों का अभिन्न अंग रहा है, समय के साथ फिटनेस को लेकर सोसाइटी में उदासीनता आती रही है.

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति पैदल चल लेता था, कुछ ना कुछ फिटनेस के लिए करता ही था, लेकिन आज टेक्नोलॉजी की वजह हमें पता चल रहा है कि कितने कदम चल दिए हैं.

पीएम बोले कि आज भारत में कई तरह की बीमारी बढ़ रही हैं, आज 30 साल के युवक को भी हार्ट अटैक की खबर आती है. उन्होंने कहा कि ये हमारे लाइफस्टाइल की वजह से हो रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करेगी लेकिन हर परिवार को इसके बारे में सोचना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here