खुनियांव ब्लाक में आयोजित किया गया रोजगार सेवकों का प्रशिक्षण

0
188

राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन अंतर्गत अंत्योदय मिशन सर्वे विषय पर राेजगार सेवकों को किस तरह से कार्य करने हैं और उसकी एप पर फीडिंग कैसे करनी इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। सभी रोजगार सेवकों को सर्वे से संबंधित बुकलेट भी दी गई, सभी से आह्वान किया गया कि इसका अध्ययन कर लें और जो न समझ में आए, इसकी जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे सर्वे और फीडिंग कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए। सोमवार को खुनियांव विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में ब्लाक क्षेत्र के सभी रोजगार सेवकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

सर्वे के दौरान वास्तविक स्थिति को ही दर्शाएं

प्रशिक्षण में जिले से आए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक विमलेश ने कहा कि सर्वे कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें क्षेत्र के विकास की वास्तविक स्थिति दिखाई जानी है। किसी तरह की गलत रिपोर्ट दर्ज न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती, गरीब पात्रों को योजनाओं से वंचित कर सकती है। गांव के विद्यालय, सामुदायिक शौचालय सहित बुकलेट में जो भी बिंदु दिए हैं सभी का सही-सही सर्वे करें और उसी के हिसाब से फीडिंग करें।

प्रधान और सचिव का लें सहयोग

प्रशिक्षण में एडीओ आईएसबी सुजीत कुमार जयसवाल ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में अंत्योदय मिशन का सर्वे करने के लिए समस्त ग्राम रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिस के संबंध में आज समस्त ग्राम रोजगार सेवकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। सभी लोग इसमें गंभीरता दिखाएं और जो वास्तविक स्थिति हो, उसे फार्म भरते समय अंकित करें। कुछ जानकारियां नहीं मिल रही हो तो प्रधान और सचिव से इसमें सहयोग लें ब्लॉक के बीएमएम अजय कुमार यादव, शिव कुमार दुबे, अनिल कुमार, ग्राम पंचायत सचिव मोहम्मद तारिक खान सहित ग्राम रोजगार सेवक अखिलेश मोरिया, शमशेर आलम, घनश्याम, सुनील चतुर्वेदी सहित विकासखंड के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here