सांसद निधि से करवाया जिम का निर्माण

0
638

कसरत करना और तंदुरुस्त जीवन शैली किसे पसंद नहीं है, लेकिन आज के महानगरीय जीवन की भागदौड़ और तकनीक के विकास ने इंसान को प्रकृति से दूर कर दिया है। वहीं महानगरीय जीवन का तनाव भी इंसान को एकाकी बनाता जा रहा है। जो न केवल हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि एक स्वस्थ्य समाज के निर्माण में भी बाधक है। समाज में लगातार इस जीवनशैली को बदलने जगरुकता फैलाना बेहद जरुरी है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद डॉ. उदित राज ने अपने संसदीय क्षेत्र में ऐसी ही पहल करते हुए 19 ओपन जिमों का उद्घाटन किया, जिस पर 1 करोंड 52 लाख का खर्च आया हैं। इस राशि का पूरा व्यय सांसद निधि फण्ड से किया गया है।

इस अवसर पर सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि “जिम के प्रति लोकप्रियता न केवल युवाओं में हैं बल्कि सभी उम्र के लोगों में हैं, जिम की मशीनरी कुछ इस प्रकार है जिसका लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। 20 से लेकर 60 वर्ष की आयु का कोई भी पुरुष या महिला इसका लाभ उफत में उठा सकता है। इससे न केवल व्यायाम ही होता है बल्कि सेहत भी अच्छी रहती है, कामकाजी महिलाओं के लिए ये जिम एक तरह से वरदान के रूप में हैं जिसका उपयोग कर वह भी अपना ध्यान रख पा रही हैं।

ऐसा माना जाता है कि तेज रफ्तार जिंदगी से तालमेल बैठाने के लिए स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर होना जरूरी है। इसके लिए एक्सरसाइज से बेहतर क्या हो सकता है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। शोध में पता चला है कि हर दिन केवल 15 मिनट की एक्सरसाइज भी आपके जीवनकाल को 3 साल बढ़ा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here