प्रधानमंत्री की रैली के लिए जम्मू के किसान काट रहें है अपनी कच्ची फसल

0
183

जम्मू से 24 किलोमीटर दूर, रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के गांव डुम्मीइन में किसान प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए खेतों से कच्चे गेहूं की कटाई कर रहे है। हरे गेहूं को किसान चारे के तौर पर काटने में लगे है। दअरसल, मामला प्रधानमंत्री की रैली का है जो जम्मू—पुंछ लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान की शुरूआत इसी इलाके से करेंगे।

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय नेताओं की ओर से इस जगह को चिह्नित कर इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक और सुरक्षा से जुडे़ अधिकारियों ने भी रैली स्थल का दौरा किया। रैली स्थल ग्रामीण क्षेत्र में होने को लेकर इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। जिस स्थान पर रैली का आयोजन किया जाना है उस स्थान पर बड़े पैमाने पर गेहूं के खेत हैं। प्रधानमंत्री यहां हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। हेलीकाप्टर उतारने के लिये जगह चिन्हित की गई है। प्रधानमंत्री 28 मार्च को यहां रैली करेंगे।

भाजपा स्थानिय नेताओं के मुताबिक हमें क्षेत्र के किसानों का बहुत सहयोग मिला है। वहीं स्थानीय लोग भी प्रधानमंत्री की रैली उनके गांव में होने जा रही इस बात को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं लिहाजा उनका कहना है कि हमारे लिए गेहूं इतना महत्व नहीं रखता जितना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उनके गांव प्रधानमंत्री पहुंचेंगे तो वह भी उनकी एक झलक देख लेंगे।

इस रैली से भाजपा रायपुर दोमाना, अखनूर, खौड़, नगरोटा, मढ़, नौशहरा , कालाकोट, राजौरी और जम्मू शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here