केंद्र सरकार देश भर में स्थापित करेगी मिनी और मेगा फूड पार्क

0
414

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा है कि केन्द्र सरकार देश भर में मिनी और मेगा फूड पार्क स्थापित करने पर विचार कर रही है। चेन्नई में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि मिनी फूड पार्क के लिए दस एकड़ भूमि और मेगा फूड पार्क के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है जिनके लिए सरकार प्रोत्साहन और सब्सिडी दे रही है। मेगा फूड पार्क के लिए वैल्यू चेन में महत्वपूर्ण अंतर को दूर करने के लिए 50 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि 2024 तक भारत के 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए नौ प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद जरूरी होगा। इसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here