अपराध की राह……… चलता बांवरियों का गिरोह

0
482

 

संतोष कुमार सिंह
दीपावली का त्योहार, उल्लास का माहौल लेकिन ​इस माहौल कोई बदरंग न कर दे। वे ऐसा करते आये हैं, वर्षों से और जी हां मैं बात कर रहा हूं जयपुर के  आसपास बसने वाले बावरियों की जो मौका देखकर  दीपावली के दिन घरों में घुसकर न सिर्फ चोरी करते है,बल्कि घर के सदस्यों को मार देते हैं,हां ये बच्चों को छोड़ देते हैं।
ये आम तौर पर अपराध के समय कच्छे में होते हैं और पूरे शरीर पर तेल लपेटे होते हैं ताकि आसानी से पकड़ में न आ सकें। इनके अपराध की वैसे तो एक लंबी श्रृखला है। ये अपने साथ फोन लेकर नहीं चलते, क्योकि इन्हें डर होता है कि पलिस इसे ट्रेस कर सकती है।
हर बार की तरह इस बार भी गांव वाला क्रिएशन की टीम सोनी पर प्रसारित होने वाले अपने एपीसोड क्राईम पेट्रोल में लेकर आया है बावरियों के जीवन के विभिन्न पहलूओं को, उनके अपराध को, उनकी परंपरा को, जीवन शैली को, समाज के मुख्यधारा से दूर रहने की वजह से समाज को हो रहे नुकसान को, अपराध की दुनिया को..इसका प्रसारण आज रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। तो आप भी देखिए और इस दीवाली बांवरियों के जीवन में बदलाव और उनको अपराध की दुनिया से मुख्य धारा में लाने का संक्लप दुहराईये।

bawariyaaaaaaaaaa_n

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here