कानपुर आईआईटी के युवाओं ने जी-20 आयोजित वाई-20 विमर्श में लिया भाग

0
156

लखनउ। भारत और विदेशों के एक हजार पांच सौ से अधिक युवाओं ने आज उत्तर प्रदेश के आईआईटी कानपुर में वाई-20 विमर्श में भाग लिया। जी-20 की भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह विमर्श भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर में पांच और छह अप्रैल के दौरान आयोजित किया गया। कानपुर मंडल आयुक्त डॉक्टर राज शेखर ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर डॉक्टर राज शेखर ने कहा कि वाई-20 विमर्श जैसे आयोजन क्रांतिकारी हैं, क्योंकि इनसे स्वावलंबन, टिकाउपन और लचीलापन दर्शाने के लिए भारत का मार्ग प्रश्स्त होता है। भारत के ये गुण श्रम शक्ति, सेवाओं और प्रौद्योगिकी में दिखाई देते हैं। इनसे युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है जो देश की जनसंख्या का 65 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर जैसे संस्थान राष्ट्र की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये सक्षम और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here