युवाओं के कौशल विकास के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन

0
159

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दूरस्थ क्षेत्र प्रिणी में युवाओं के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने की। इस दौरान डीसी कुल्लू ने उपस्थित युवाओं व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्किल इंडिया अभियान को सफल बनाने में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही कौशल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं और उद्योगपतियों का अहम योगदान है. उद्योगपतियों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और अधिक से अधिक युवाओं को बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके जीवन को उज्जवल बनाना चाहिए।
व्यावसायिक प्रशिक्षण पर बल इस दौरान डीसी ने जिले की मांग के अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय युवाओं को उनके घर-द्वार के निकट रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकेंA जिला प्रशासन ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से जिले के युवाओं को पर्वतारोहण, टूरिस्ट गाइड, राफ्टिंग आदि के प्रशिक्षण की जानकारी भी प्रदान की। ड्रोन प्रशिक्षण पर भी ध्यान दें डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में ड्रोन की उपयोगिता को देखते हुए इसकी मरम्मत और अन्य संबंधित प्रशिक्षण लिया जाना चाहिए. उन्होंने इस तरह का प्रशिक्षण शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय से काम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने उद्योगों का आह्वान करते हुए कहा कि अप्रेंटिसशिप से इस तैयारी में मदद मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here