शिक्षा में सुधार को सिंगापुर मॉडल पर होगा काम, टीचरों की क्षमता निर्माण में दिखेगा बदलाव

0
251

नई दिल्ली। भारतीय शिक्षा व्यवस्था और कौशल विकास में सिंगापुर मॉडल पर काम होगा। शिक्षकों और प्रशिक्षकों के क्षमता निर्माण में भी यह बदलाव दिखेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे के अंतिम दिन बुधवार को अपने सिंगापुर समकक्ष शिक्षा मंत्री, चान चुन सिंग से मुलाकात की। मंत्रियों ने शिक्षा और कौशल विकास के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर बातचीत की। प्रधान ने कहा कि भारत और सिंगापुर आपसी और वैश्विक समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिंगापुर स्कूल स्तर से ही कौशल और व्यावसायिक शिक्षा को समेकित रूप से एकीकृत करने के लिए भारत के साथ भागीदारी कर सकता है। सिंगापुर का प्रतिनिधिमंडल पुणे में आयोजित होने वाली जी 20 शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेगा।
स्किल्स फ्यूचर सिंगापुर (एसएसजी) का दौरा करने के बाद प्रधान ने कहा कि यह आजीवन शिक्षार्थियों का देश और कौशल निपुणता को महत्व देने वाला समाज बनाने की परिकल्पना करता है। कौशल भविष्य की पहल ने सिंगापुर के लोगों को अपनी क्षमता को अधिकतम करने की अनुमति दी है और सिंगापुर के विकास के अगले चरण का एक प्रमुख चालक है। हमें इस मॉडल से सीख लेनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here