पटना: रविवार को पटना से सटे बैरिया गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक था – आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन,पटना। उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। उसके बाद उन्होंने स्वयं अपनी जांच कराई। फिर उसके बाद बीमारों में दवा का वितरण भी किया। ऐसे शुरू हुआ यह स्वास्थ्य जांच शिविर। अपार भीड़ आसपास के गांवों से जुटी थी।
सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। देर शाम तक डॉक्टर उन लोगों की जांच करते रहे। दवा देते रहे। डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ राशि चौहान, डॉ सीबी ठाकुर, डॉ अमरेश प्रसाद सिन्हा, डॉ मुकेश कुमार सिह, डॉ रविशंकर, डॉ अर्चना, डॉ राम नारायण सिंह, डॉ रानी दीपा,डॉ स्वीटी ठाकुर समेत अन्य चिकित्सक शिविर में थे। इनमें आंख, दांत, जेनरल फिजिशियन, चर्म रोग, हड्डी, गला-कान-नाक, स्त्री रोग विशेषज्ञ भी शामिल थीं।
एसोसिएशन की अध्यक्ष पूर्णिमा शेखर सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों की गांवों बहुत जरूरत है। सचिव रत्ना अमृत ने इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में कोषाध्यक्ष थेनमई, स्निग्धा, मृदुला प्रकाश, वंदना, डॉ सीमा पाल, जैस्मिन, सीमा, ममता मेहरोत्रा, कविता श्रीवास्तव, पारोमिता सहाय, वंदना किशोर, अपराजिता प्रसाद, अपराजिता सिंह।
शिविर संचालन में अजय कुमार सिंह, पूनम सिंह, अपूर्वा सृष्टि, अदिति बिक्रम, आदित्य बिक्रम का सहयोग प्रशंसनीय रहा। रोगी से लेकर, डॉक्टर, आगंतुकों की एक-एक छोटी-छोटी बातों का इनलोगों ने भाव से खयाल रखा। प्रकृति के सुरम्य गोद में यह आयोजन हर मायने में सफल था। सभी दिल से इसे सफल बनाने में लगे थे।
एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा
इस अवसर पर एसोसिएशन के नये पदधारियों की घोषणा अध्यक्ष पूर्णिमा शेखर सिंह। सचिव अपराजिता प्रसाद, संयुक्त सचिव रत्ना सिंह, कोषाध्यक्ष जैस्मिन। कार्यकारिणी में 8 सदस्य हैं- स्निग्धा, सीमा प्रसाद, अपराजिता सिंह, दीपा सेहरा, जेबा, नेहा, रेवती और वंदना किशोर। अध्यक्ष ने सभी पदधारियों का परिचय कराया। निवर्तमान सचिव रत्ना अमृत ने सबों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने संघ का अंकेक्षण प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। www.hellobihar.in से साभार।
