
UP Board 10th 12th Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी। रिजल्ट का लिंक थोड़ी देर में एक्टिव होगा।
UP Board 2025 के 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 54,37,233 कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन किए थे। इनमें से 51,34,725 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। सभी का रिजल्टा जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप्स से करें चेक
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Results सेक्शन पर जाना होगा।
- एक टैब कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा।
- अन्य विवरणों के साथ निर्धारित जगह पर अपने रोल नंबर को दर्ज करें।
- सही विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।
ये भी पढ़े…
सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, सबसे पहले ऐसे करें चेक
कॉपी रीचेकिंग का विकल्प
यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले जो छात्र अपने बोर्ड के नतीजों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। वे अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन यानी स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हर विषय के लिए 500 रुपये का पुनर्मूल्यांकन फीस भी लेता है।
