केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आदर्श ग्राम पंचायत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

0
159

नयी दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने उस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में 250 आदर्श ग्राम पंचायत समूह बनाना है। सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में ‘पूरे भारत में 250 मॉडल ग्राम पंचायत क्लस्टर बनाने की परियोजना’ के तहत शामिल ग्राम पंचायतों के समग्र विकास पर जोर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने जोर देकर कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले युवा साथियों को सामुदायिक भागीदारी के साथ एक उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पहले से कहीं अधिक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें और छात्र स्कूल न छोड़ें।उन्होंने कहा कि युवा अध्येता ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के स्थानीयकरण के तहत विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री ने ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी) के महत्व का भी उल्लेख किया। एक अन्य बयान में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि वर्ल्ड समिट ऑन द इंफॉर्मेशन सोसाइटी (डब्ल्यूएसआईएस) पुरस्कार 2023 में मंत्रालय को उसके सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के लिए सम्मानित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here