यूनिसेफ का भारत में अमृत महोत्सव..साझेदारी के 75 साल पूरे, भरत सरकार ने जारी किया स्मारक डाक टिकट

0
309

नई दिल्ली: बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाली अंतरर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ का सफर भारत में 75 साल पूरा हो गया है। इस सफर को से​ सेलिब्रेट करते हुए और इसकी यादों को गाढ़ा करते हुए डाक विभाग संचार मंत्रालय, भारत सरकार और यूनिसेफ ने भारत में बच्चों के अधिकारों को साकार करने के लिए डाक स्मारक टिकट जारी किया है। इसके जरिए भारत के साथ यूनिसेफ की साझेदारी के 75 साल पूरे होने को यादगार बनाया जा सकेगा और आगे की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकेगा। 10 रुपये का यह विशेष डाक टिकट रचनात्मक रूप से एक मां और एक बच्चे का प्रतिनिधित्व करता है, जो यूनिसेफ के हर बच्चे के फलने फूलने, बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के अधिकार की रक्षा और बढ़ावा देने के जनादेश का प्रतीक है। विशेष रूप से ये डाक टिकट खासकर कमजोर लोगों के लिए है। इस जनादेश के परिणामस्वरूप भारत सरकार के नेतृत्व में और यूनिसेफ की तरफ से समर्थित भारत में ऐतिहासिक प्रगति हुई।

यूनिसेफ की प्राथमिकताएं
1949 से यूनिसेफ ने यह सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों के साथ सहयोग और समर्थन किया है कि हर बच्चे की जीवन में अच्छी शुरुआत हो और उसे बेहतर अवसर मिले। बाल अधिकारों पर कन्वेंशन की तरफ से निर्देशित 2030 के लिए वैश्विक सतत विकास लक्ष्य यूनिसेफ की प्राथमिकताएं राष्ट्रीय सामाजिक विकास लक्ष्यों के साथ जुड़ी होती हैं और उनमें योगदान करती हैं।

ये भी पढ़े…

हनी बी नेटवर्क क्रिएटिविटी और समावेशी इनोवेशन अवार्ड्स के तहत विभिन्न क्षेत्रों के नवाचारों को किया गया सम्मानित

स्मारक डाक टिकट जारी करने पर गर्व
डाक विभाग के दिल्ली सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश पांडे ने अपने संबोधन में 1949 से आज तक यूनिसेफ की यात्रा और बच्चों और युवाओं को बढ़ावा देने और समर्थन करने हर जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचने और बच्चों की सुरक्षा करने में यूनिसेफ के कार्यों की सराहना की। अखिलेश पांडे ने भी कहा कि डाक विभाग को एक स्मारक डाक टिकट जारी करने पर गर्व है और बच्चों के अधिकारों और कल्याण के लिए यूनिसेफ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत के साथ 75 साल की साझेदारी और दृष्टिकोण हर बच्चे के लिए हर अधिकार का सम्मान करता है।

रेजिडेंट ने जारी किया बयान
सभा को संबोधित करते हुए भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक शोम्बी शार्प ने कहा कि यूनिसेफ@75 स्मारक डाक टिकट का विमोचन सहयोग साझा मूल्यों और बच्चों के अधिकारों और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है। यूनिसेफ सहित संयुक्त राष्ट्र परिवार भारत के साथ साझेदारी में दृढ़ता से खड़ा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर बच्चा और हर युवा अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके। हम सब मिलकर एक ऐसा भविष्य बना सकते हैं जहां कोई भी पीछे न छूटे। यह भारत और यूनिसेफ के बीच साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। 75 सालों से हमने हर बच्चे तक, चाहे वे कहीं भी रहते हों। उनका बैकग्राउंड कुछ भी हो, बेहतर क्वालिटी और प्रणालियों के साथ बेहतर स्वास्थ्य, सीखने और अवसर प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here