संयुक्त राष्ट्र करेगा यूथ क्लाइमेंट समिट का आयोजन

0
253

संतोष कुमार सिंह

संयुक्त राष्ट्र ने 20 अगस्त को घोषणा की है कि वह यूथ क्लाइमेंट समिट का आयोजन कर रहा है। और इसके लिये दुनिया भर से जलवायु परिवर्तन को लेकर चुने गये युवाओं को जलवायु चैंपियन नाम दिया है। दुनिया भर से चुने गए 100 उत्कृष्ट युवा यानि ग्रीन टिकट पाने वाले जलवायु चैंपियन शनिवार 21 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूएन यूथ क्लाइमेट समिट में भाग लेंगे।  “ग्रीन टिकट” विजेता संयुक्त राष्ट्र में पहली बार यूथ क्लाइमेट समिट में भाग लेने के लिए चुने गए 500से अधिक युवा जलवायु चिंतक,विचारक  शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में युवा जलवायु चैंपियन  एक वैश्विक मंच पर अपने समाधान प्रदर्शित करने के अलावा  आज के समय के निर्णायक मुद्दे पर मंथन करने वालों के साथ सीधे जुड़ेंगे। ये युवा जलवायु चैंपियन  सोमवार23 सितंबर को जलवायु एक्शन शिखर सम्मेलन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।  ये 100 ‘ग्रीन टिकट’ विजेता युवा जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क जायेंगे। 18 से 29वर्ष की आयु के बीच 7,000 से अधिक आवेदकों के समूह से जलवायु संकट को दूर करने और समाधान को आगे बढ़ाने के लिए उनके प्रदर्शन प्रतिबद्धता के आधार पर इन्हें चुना गया है। ग्रीन टिकट पाने वालों में भारत के एक युवा जलवायु कार्यकर्ता पीआर विष्णु हैं, जो सी-5 फाउंडेशन (चेंज चेंज क्लाइमेट चेंज) के संस्थापक सीईओ हैं और जलवायु परिवर्तन, झुग्गी पुनर्वास, आदिवासी विकास और आपदा जोखिम में कमी लाने के जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ।   संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक वीडियो संदेश में ग्रीन टिकट प्राप्तकर्ताओं और सभी सफल आवेदकों को बधाई देते हुए कहा, “मैं दुनिया भर  के युवाओं से अपील करता हूं कि वे ऑनलाइन शिखर सम्मेलन से जुड़ें  और  अपने देशों  में जलवायु परिवर्तन के प्रति कार्रवाई के नायक बनें।”युवा लोग जो व्यक्तिगत रूप से भाग लेने में असमर्थ हैं, उन्हें ट्विटर या इंस्टाग्राम पर “यूथ #क्लेमेटएक्शन समिट” वाक्यांश के साथ एक सेल्फी वीडियो साझा करके मेरा भविष्य हमारा ग्रह अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है,उन्होंने यह घोषणा भी किया कि वे जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए क्या कार्रवाई किये हैं वह बतायें और अब जलवायु परिवर्तन से निबटने के लिये वर्तमान में प्रयास करने के लिए अपील भी कर रहे हैं। वे युवा स्थानीय संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि,युवा पर्यावरण पर कम हानिकारक प्रभावों के लिए विकल्प खोजने का प्रयास  जारी रखें और संयुक्त राष्ट्र केएक्टनाउ अभियान के माध्यम से इन प्रयासों को ट्रैक करें, और यूएन वेब टीवी पर लाइवस्ट्रीम के माध्यम से युवा जलवायु शिखर सम्मेलन में जुड़ें। संयुक्त राष्ट्र युवा जलवायु शिखर सम्मेलन की वेबसाइट पर आने वाले हफ्तों में और अधिक तरीकों की घोषणायें की जाएगी। यह यूथ क्लाइमेट समिट जलवायु परिवर्तन पर चिंतन मंथन के लिये समर्पित रहेगा और  युवा कार्यकर्ताओं, नये खोजियों, उद्यमियों, और परिवर्तन लाने वाले नायकों को एक साथ लायेगा । आज युवा विज्ञान के पैमाने पर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह आयोजन जीवन के सभी क्षेत्रों से युवा चिंतकों के  प्रतिनिधित्व  के साथ,  एक्शन – ओरिएंटेड,इंटरजेनरेशनल और समावेशी होगा। यूथ क्लाइमेट समिट क्लाइमेट चेंज के प्रति एक्शन के लिये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो सरकार, कॉरपोरेट और समाज के नेताओं को जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए बुला रहा है। युवा अब जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं वह इसके प्रति गंभीर हैं।

इस बड़े आयोजन पर सेक्रेटरी जनरल जयम्मा विक्रमनायके ने कहा है  कि  विश्व के 160 देशों से युवाओं का इस सम्मिट में आना सकारात्मक जलवायु परिवर्तन के  समाधान  के लिए एक शक्तिशाली वैश्विक मंच प्रदान करेगा”।

(लेखक पंचायत खबर के संपादक हैं)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here