
Mahashivratri: वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। यह उत्सव हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। और शिशु प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। शिवरात्रि के दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
महाशिवरात्रि का दिन कई राशियों के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। हालांकि इस दिन भगवान शिव की कृपा से कई जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। महादेव की आशीर्वाद से सभी बाधाएं दूर होंगी और जीवन में अच्छी शुरुआत होगी। इसके अलावा मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। आइए जानते है की इस पर्व के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करते है।
ये भी पढ़े…
फरवरी में इस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त
सिंह राशि वाले व्यक्ति
सिंह राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। आपकी प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती नज़र आ रही है। नौकरी में आपकी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। समाज, परिवार और दोस्तों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में है। तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के लिए आपका चयन हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
जानें मीन राशि वाले व्यक्ति
महाशिवरात्रि के दिन मीन राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसने वाली है। महादेव की आशीर्वाद से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। परिवार के साथ महादेव के दर्शन के लिए मंदिर जाने की योजना बना सकते हैं। भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने की संभावना है।
महाशिवरात्रि तिथि
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ: 26 फरवरी, प्रातः 11:08 बजे से
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त: 27 फरवरी, प्रातः 08:54 बजे तक है। चतुर्दशी तिथि का प्रदोष और निशिता काल 26 फरवरी है। इसलिए, महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा



