ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल एवं प्लास्टिक मल्चिंग के लिए 60 हजार किसानों को दी जाएगी सब्सिडी

0
167

संरक्षित खेती के लिए योजना को मिली मंजूरी

देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट रोगों से बचाने के लिए सरकार सरंक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है। सरंक्षित खेती से किसान वर्ष भर उद्यानिकी फसलों की खेती कर अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इसके महत्व को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सरंक्षित खेती को राज्य में प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दे दी है।

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

इस वर्ष 30 हजार किसानों को दिया जाएगा योजना का लाभ

राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान देने का फैसला लिया है। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रुपए वहन किए जाएंगे। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु/सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here