स्मार्ट किसान: नई तकनीक से खेती

0
148

रांची: झारखंड के रांची में एक ऐसा परिवार है जिसकी पहचान स्मार्ट किसान के रूप में बन गई है। व्यवसायिक खेती में माहिर ये परिवार नई तकनीक से स्ट्रॉबेरी और केला समेत अन्य फलों का उत्पादन करता है। पूरे इलाके में इनके कार्यां की प्रशंसा हो रही है।
रांची जिले के टैरो पंचायत के कुदारखो ग्राम निवासी बिरेंद्र कुमार महतो एक ऐसे युवा किसान है, जिन्हें इलाके में लोग स्मार्ट किसान के रूप में जानते है। वजह यह है कि बिरेंद्र कृषि कार्य में ड्रिप इरिगेशन, पॉलीहाउस और सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके स्ट्रॉबेरी और केला समेत अन्य व्यवसायिक फसल का जमकर उत्पादन करने के साथ खूब मुनाफा कमाते हैं। उच्च शिक्षा हासिल कर रही बिरेंद्र कुमार की पत्नी यमुना कुमारी भी कंधे से कंधा मिलाकर पति के साथ खेती-बाड़ी करती हैं। उन्हें इस बात की अधिक खुशी है कि पहले की तुलना में अब उनके घर की माली हालात में काफी सुधार आया है और यह सब संभव हुआ है कृषि से। बिरेंद्र कुमार का परिवार पहले से खेती करते आ रहा है। उनकी मां बताती है कि शुरुआती दौर में उनके घर में पारंपरिक तरीके से धान, गेहूं और आलू प्याज की खेती की जाती थी। वे कहती हैं कि बेटे की सूझबूझ से उनके घर में भी अब नए तरीके से खेती होने लगी है जिसका लाभ पूरे परिवार को मिल रहा है।

वर्तमान समय में स्मार्ट खेती का महत्व काफी बढ़ गया है। किसान अधिक और टिकाऊ उपज प्राप्त कर अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश में जुटे है। बिरेंद्र कुमार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दी है। अन्य किसानों को भी इस दिशा में आगे बढ़कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here