छठ पूजा के दौरान साफ रहेगा आसमान, आगे हो सकता है मौसम में बदलाव

0
118

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है अलग-अलग जिलों में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है। हालांकि अगले 5 दिनों तक यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा जा सकेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 7 नवंबर यानी गुरुवार को छठ पूजा के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है।

वर्षा वर्मा

कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ से नीचे बना हुआ है जबकि अधिकतम तापमान की बात करे तो बरेली, इटावा और नजीबाबाद समेत कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे आया है। लेकिन बाराबंकी में 30.4℃, हरदोई में 31℃ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

ये भी पढ़े…

तापमान में आई गिरावट, 15 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

12 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट
इसी तरह 8, 9 और 10 नवंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में सुबह के समय धुंध व छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है वहीं प्रदेश में इस अवधि में कहीं भी बारिश व बादल गरजने की चेतावनी नहीं जारी की गई है। उधर, 11 और 12 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है आईएमडी का अनुमान है कि 12 नवंबर के बाद यूपी के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

न्यूनतम तापमान 20℃ से नीचे
प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है न्यूनतम तापमान में भी हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते बुधवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ में 17℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है जबकि मुजफ्फरनगर में 16℃, मेरठ में 17℃, नजीबाबाद में 17.5℃ और बुलंदशहर में 19℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। नजीबाबाद में 29℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बरेली में 29.4℃, चुर्क में 29.6℃, इटावा में 29.8℃, बाराबंकी में 30.4℃, हरदोई में 31℃ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इस तरह प्रदेश में लगातार तापमान बदल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here