
- आनंद परिवार ने दी श्रद्धांजलि, कहा, शिवहर के लिए अपूर्ण क्षति। दुःख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ
बिहार: शिवहर जिले के मशहूर चिकित्सक डॉ कृष्ण कुमार दास का लम्बे बिमारी के बाद निधन हो गया है। जिसके बाद सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद आनंद मोहन , विधायक चेतन आनंद ने उने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि शिवहर जिले के लिए अपूर्ण क्षति है । चिकित्सा जगत में शिवहर की रीढ़ थे और हम सभी के गार्जियन थे। दुःख की इस घड़ी में हम सभी इनके परिवार के साथ हैं।
वे बंगाली डॉक्टर थे। खाली शरीर लेकर शिवहर आने वाले तथा अपने हुनर के बल पर जिले में चिकित्सा क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाने वाले डॉक्टर चांदसी का क्लीनिक शिवहर शहर के पेट्रोल पंप के पीछे रानी पोखर मंदिर के पास बरसों से है। 24 घंटे सेवा देने वाले चांदसी 1980 के बाद काफी प्रसिद्ध हुए। घाव,फोड़ा—फुन्सी, छोटा-मोटा ऑपरेशन तथा जो जितना पैसा दे देते उतने में ही उनका इलाज कर देते थे। इस लिहाज से देखें तो वह गरीबों के मसीहा थे। इतना ही नहीं कीर्तन भजन में उनकी बहुत रुचि थी।
इसके साथ ही अबधकिशोर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष विजय सिंह, मुरली मनोहर सिंह, डॉ उमेश चन्द पंचम, डॉ उमेश कुमार, डॉ राहुल सिंह, राजेन्द्र तिवारी ,वैद्यनाथ प्रसाद सहित शिवहर के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़े…
बिहार चुनाव में पावर स्टार के सामने पावर दिखा सकती है पत्नी ज्योति सिंह…


