शाहजहांपुर : अपराधियों पर सीएम योगी का बड़ा जुबानी हमला, कहा- ‘माफियाओं की गर्मी निकालकर मौसम ठंडा कर दिया’

0
114

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला तो वहीं माफियाओं पर हो रही सख्त कार्रवाई का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं की गर्मी निकलकर प्रदेश के माहौल को ठंडा कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज हर समाज, हर वर्ग का व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। सीएम योगी ने रविवार को शाहजहांपुर के नवीन नगर निगम में मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के साथ पार्षद पद के प्रत्यशियों के समर्थन में जनसभा की. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद समेत जनपद के सांसद, विधायक व सभी प्रत्याशी मौजूद रहे. सीएम योगी ने इस दौरान लोगों से बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को जिता कर तीसरा इंजन जोड़ने की अपील की.

माफियाओं की गर्मी शांत कर दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अचानक खराब हुए मौसम को लेकर मजाकिया लहजे में कहा कि पिछले 6 वर्षों में माफियाओं की गर्मी हमने दूर की. इसी कारण उत्तर प्रदेश का ठंडा माहौल भांपते हुए इंद्र भगवान ने अपनी कृपा से आज मई के महीने में भी मौसम को ठंडा कर दिया. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन जीने का माध्यम है और यदि इस माध्यम को सही से लागू करना चाहते है तो निकाय चुनाव के इस इंजन को भी तीसरे इंजन के रूप में जोड़ना होगा. सीएम योगी ने यहां कोरोना काल में मुफ्त राशन और कोरोना वैक्सीन का भी जिक्र किया.

मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर के विकास को लेकर कहा कि मंत्री सुरेश खन्ना के अथक प्रयासों से शाहजहांपुर को एक्सप्रेसवे दिया. उन्होंने कहा कि जब सुरेश खन्ना ने नगर निगम शाहजहांपुर की बात कही तो हमने कहा निगम बन जाएगा. आज उन्होंने ये कर दिखाया. जब भी हम कोई विकास की योजना बनाते है खन्ना जी शाहजहांपुर की फाइल आगे बढ़ा देते है. इसके साथ जब भी प्रदेश में कही भी सड़कों की बात होती है तो जितिन प्रसाद शाहजहांपुर की सड़कों की लिस्ट थमा देते है.

सीएम योगी माफियाओं पर निशाना

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 14 से पहले प्रदेश में भय का माहौल होता था, लेकिन हमने सभी गुंडे माफियाओं की गर्मी समाप्त करके अप्रैल और मई के महीने में भी मौसम ठंडा कर दिया. हमने शाहजहांपुर के साथ यूपी को बदलने का कार्य किया. अब रंगदारी नही मांगी जाती व्यापारी शान के साथ कार्य कर रहा है. हमने पटरी व्यापारी के लिए पीएम स्वनिधि के तहत लाभ दिया और उनका कार्य शुरू हो चुका है. गरीबो को पीएम आवास के तहत घर दिए. हर घर जल योजना के तहत हर घर में जल पहुंचाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here