नीतीश को लेकर लालू परिवार में ‘दरार’, राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं; मीसा भारती

0
392

वर्षा वर्मा

 

पटना: मकर संक्रांति के मौके पर राबड़ी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुईं आरजेडी सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। खरमास के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। नीतीश कुमार के लिए राबड़ी आवास के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हालांकि, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार से हाथ मिलाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना होगा।

 

नीतीश को लेकर खुलकर बोलीं मीसा
बता दें कि मंगलवार को मीसा भारती पटना स्थित राबड़ी आवास में दही-चूड़ा भोज में शामिल होने पहुंची थीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार की राजनीति में बदलाव की अटकलों पर अपनी बात रखीं। उन्होंने कहा कि काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं। पहले भी मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक उलटफेर हो चुके हैं। लेकिन, फिलहाल उन्हें ऐसा लगता नहीं है।

 

ये भी पढ़े…

मकर संक्रांति पर सूर्य हुए उत्तरायण, जानिए स्नान और दान का विशेष महत्व

 

कुछ भी कहना जल्दबाजी
मीसा भारती ने आगे कहा कि राजनीति अनिश्चितताओं से भरी है। कुछ भी हो सकता है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। खरमास के बाद ही शुभ काम शुरू होते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दही-चूड़ा भोज में शामिल न होने पर मीसा ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। उनके लिए राबड़ी आवास के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वो जब चाहें आ सकते हैं, उनका स्वागत है। मीसा भारती का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में उथल-पुथल की अटकलें तेज हैं। हालांकि, मीसा भारती ने फिलहाल किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। उनके इस बयान को नीतीश कुमार की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना माना जा रहा है।

 

 

तेजस्वी ने बंद किया दरवाजा
दूसरी तरफ, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू से गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। उनसे हाथ मिलाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। तेजस्वी यादव का यह बयान मीसा भारती के बयान से बिल्कुल अलग है। मीसा भारती के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि लालू परिवार के अंदर ही सबकुछ ठीक नहीं है। लालू यादव नीतीश कुमार को पहले ऑफर देते हैं। तेज प्रताप यादव और मीसा भारती वेलकम करने को तैयार हैं। दूसरी ओर तेजस्वी यादव दरवाजा बंद कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश कुमार को लेकर लालू परिवार में ही दरार है क्या?

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here