ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में रेड अलर्ट, DGP प्रशांत कुमार ने सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश

0
176
वर्षा वर्मा

 

 

Red Alert in UP after Operation Sindoor:  भारतीय सेना देर रात बुधवार को पाकिस्तान और POK स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की, इस दौरान सेना ने आतंकियों के कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। इस सटीक और साहसिक स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूरे राज्य में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने जानकारी दी।

 

 

 

यूपी पुलिस को तैयार रहने की नसीहत
यूपी डीजीपी के सोशल मीडिया अकाउंट X के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यूपी पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। यूपी पुलिस को हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क, सुसज्जित और पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

7 मई को देशभर में गूंजेंगे हवाई हमले के सायरन, केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल का दिया आदेश

 

 

हाफिज सईद और मसूद अजहर के कई ठिकानों पर हमला
भारतीय सेना द्वारा मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत करते हुए एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान सेना के निशाने पर लाहौर में आतंकवादी हाफिज सईद और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के कई ठिकाने थे। जिसे इंडियन आर्मी ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा, सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर भी सटीक हमले किए। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here