अक्षत सरोत्री
रामबन: आज राहुल गांधी रामबन के दौरे पर थे। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं और हर दिन देश में हिंसा और नफरत फैलाई जा रही है। बीजेपी लगातार देश तोड़ने वाली नीतियों पर काम कर रही है और हम लोग इस नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। अब मोदी जी बड़े-बड़े भाषण नहीं देते हैं। वह अब सीना तानकर नहीं चलते हैं। बीजेपी ने राज्यों से स्टेटहुड का दर्जा छीनने का काम किया है। अब जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है। राजा नाम उपराज्यपाल है। केन्द्र सरकार ने उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ा दिया है।
लेकिन, जम्मू-कश्मीर में इंडी ब्लॉक की सरकार बनते ही हम लोगों को उनका हक वापस दिलाएंगे। इस बार प्रदेश में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनने जा रही है। जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होने जा रहा है। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तय की है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग एक जाति को दूसरी से, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाएंगे। तमिलनाडु में जाकर कहते हैं तमिल नहीं बोल सकते। इनका मकसद जनता को लड़ाओ और हिंदुस्तान को लूट लो। हमने क्या किया, नफरत के बाजार मोहब्बत की दुकान खोल ली है।
