प्रोफेसर पर अश्लील हरकत करने का आरोप… 500 छात्राओं ने पीएम—सीएम को पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार

0
110

 

Haryana sexual assault in University: राजस्थान में कांग्रेस के निवर्तमान विधायक मेवाराम जैन की अश्लील सीडी का मामला अभी ठंढ़ा भी नहीं पड़ा है कि हरियाणा की राजनीति गरमा गई है।

यह ताजा मामला है कि हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का, जहां की लगभग 500 छात्राओं ने एक प्रोफेसर पर यौन शौषण (sexual assault) का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं अपनी आपबीति को लेकर इन छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है।

क्या है मामला

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की लगभग 500 छात्राओं द्वारा पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर “गंदी और अश्लील हरकतें” करने का आरोप लगाया गया है। प्रोफेसर पर लड़कियों को अपने कार्यालय में बुलाने, उन्हें बाथरूम में ले जाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप है। लड़कियों ने कहा कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। साथ ही, पत्र में दावा किया गया है कि यह कई महीने से चल रहा है।

विपक्ष ने साधा खट्टर पर निशाना

छात्राओं के इस आरोप के बाद अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘एक्स’ पोस्ट कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की 500 छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोपों की खबर चिंताजनक है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिखा कि दुखद बात ये भी है कि छात्राओं को न्याय के लिए राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री तक को चिट्ठी लिखनी पड़ रही है।

पत्र के जरिए छात्राओं की मांग

विश्वविद्यालय की छात्राओं ने आरोपी प्रोफेसर के निलंबन और हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में जांच की मांग की है। इतना ही नहीं इस पत्र की कॉपियां कुलपति अजमेर सिंह मलिक, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित अन्य को भी भेजी गई हैं। हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। हालाकि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजेश कुमार बंसल ने गुमनाम पत्र मिलने की पुष्टि की है।

फिर से उठने लगा संदीप सिंह का मामला

दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी कि कहा है कि ऐसा लगता है कि प्रदेश की BJP-JJP सरकार द्वारा महिला शोषण के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को बचाने जैसे मामलों का पुराना रिकार्ड देखते हुए ही छात्राओं का कोई भरोसा इस सरकार पर नहीं बचा। सरकार से मेरी अपील है कि छात्राओं के आरोपों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

अन्य- यदि अखबार में लपेटा हुआ खाना खाते है तो हो जाए सावधान, कई बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here