सूरजकुंड मेले में आज प्रिया वेंकट रमन पेश करेंगी शास्त्रीय नृत्य

0
238
वर्षा वर्मा

 

Surajkund Mela: अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में आज प्रिया वेंकट रमन शास्त्रीय नृत्य पेश करेंगी। प्रिया वेंकटरमन कोरियोग्राफ है। कार्यक्रम आज शाम 7 बजे बड़ी चौपाल पर होगा। डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन 7 साल की उम्र में भरतनाट्यम की ओर अपना पहला कदम रखा था। प्रिया 2013 पद्म भूषण प्राप्तकर्ता सरोजा वैद्यनाथन की शिष्या हैं और उन्होंने भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर नृत्य शैली का प्रदर्शन किया है।

 

उन्होंने 2010 में अपनी भारत यात्रा के दौरान बराक ओबामा के अलावा अन्य विश्व नेताओं के सामने भी प्रदर्शन किया है। प्रिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने नृत्य विद्यालय कलाकृति के माध्यम से लोगों को भरतनाट्यम की कला सिखाने और सूचित करने में 12 साल बिताए।

 

ये भी पढ़े…

तंबाकू किसानों को बड़ी राहत, बिना रजिस्ट्रेशन के भी माल बेचने की मिली इजाजत

 

हरियाणवी सिंगर एमडी ने अपने गीतों से किया लोगों का मनोरंजन
वहीं सूरजकुंड में 20 फरवरी की शाम को देसी रॉकस्टार के नाम से फेमस रैपर और सिंगर एमडी ने हरियाणवी गीतों पर जमकर लोगों को मनोरंजन किया। मेला की बड़ी चौपाल पर एमडी ने अपने रंगारंग गानों की प्रस्तुति दी। देसी रॉकस्टार के नाम से फेमस रैपर एमडी का पूरा नाम मनोज दवन है। गुरुग्राम में जन्मे 38 वर्षीय एमडी ने 2008 में म्यूजिक डायरेक्टर और रैपर कुलबीर दनोदा के संपर्क में आए थे। और इसके बाद इस जोड़ी ने कई हिट सॉन्ग दिए। एमडी का एक गाना न बारह बोर की रखूं दोनाली न सोने की चेन, जमकर वायरल हुआ था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here