-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उन्होंने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया
तिरुचिरापल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर है। अपने दो दिवसीय दक्षिण दौरे पर वे तिरुचिरापल्ली पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके साथ उन्होंने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नए टर्मिनल भवन भी शामिल है।
क्या कहा प्रधानमंत्री ने
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘मैं कामना करता हूं कि साल 2024 सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध हो। यह सौभाग्य की बात है कि 2024 में मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम तमिलनाडु में हो रहा है। आज लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जो तमिलनाडु की प्रगति को मजबूत करेंगी। मैं आपको इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें…
बनारसियों को प्रधानमंत्री मोदी की नयी सौगात…. MV गंगा विलास को दिखाई हरी झंडी
आजादी का अमृतकाल, यानि आने वाले 25 साल भारत को डेवलप्ड नेशन बनाने के हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो इसमें आर्थिक और सांस्कृतिक, दोनों पहलू शामिल हैं।
मेक इन इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बन रहा तमिलनाडु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि आज भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, आज भारत दुनिया में एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। बड़े निवेशक देश में निवेश कर रहे हैं और इसका फायदा तमिलनाडु और देश की जनता को मिल रहा है। तमिलनाडु मेक इन इंडिया का बड़ा ब्रांड एंबेसडर बन रहा है।
तमिलनाडु तरक्की करेगा, तभी देश भी तेजी से तरक्की करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘बीते एक साल में 40 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री 400 से ज्यादा बार तमिलनाडु आए हैं। जब तमिलनाडु तेजी से प्रगति करेगा तो देश भी तेजी से विकास करेगा।
10 सालों में तमिलनाडु को दिए 120 लाख करोड़ रुपये
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा साल 2004-2014 के बीच केंद्र से तमिलनाडु को 30 लाख करोड़ रुपये मिले थे लेकिन हमारी सरकार ने बीते 10 सालों में तमिलनाडु को 120 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। हमने तमिलनाडु सरकार को ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया है।
तमिलनाडु के लोगों के साथ खड़ी है सरकार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,’पिछले कुछ सप्ताह तमिलनाडु के लोगों के लिए मुश्किल भरे रहे। हमने भारी बारिश के कारण कई लोगों को खोया है। संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार इस मुश्किल समय में तमिलनाडु के लोगों के साथ खड़ी है। हम राज्य सरकार को हर तरह की संभव मदद उपलब्ध करा रहे हैं।’
‘तमिल संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखा’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति और विरासत पर गर्व है। मेरे कई तमिल मित्र थे और मुझे उनसे तमिल संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं खुद को तमिलनाडु के बारे में बात करने से नहीं रोक सकता। पवित्र सेनगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया गया, जो सुशासन के उस मॉडल से प्रेरणा लेने का एक प्रयास है, जो तमिल विरासत ने देश को दिया है।
विकास और रोजगार का केंद्र बनें एयरपोर्ट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि एयरपोर्ट न केवल यात्रा का माध्यम बनें, बल्कि विकास और रोजगार का केंद्र बनें। पिछले साढ़े 9 सालों में यह बदलाव आया है कि आज हर कोई जो हवाई चप्पल पहनता है, उसे भी हवाई चप्पल में यात्रा करनी चाहिए। हवाई जहाज हमारे देश के लोगों के लिए प्रधानमंत्री की आकांक्षा है।
उल्लेखनीय है कि इस दौरान सीएम स्टालिन, राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।





