Magh Mela Prayagraj: माघ मेला की तैयारी तीन जोन में बांटकर होगी मेले की सुरक्षा

0
204

 

प्रयागराज: हिन्दी कैलेण्डर की तीथि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन से  माघ मेले की शुरुआत होती है। माघ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए मेले को तीन जोन में बांट दिया गया है। पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दे दी गई।

अगले कुछ दिन में ही शुरू हो रहे माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार पूरे मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। इसके अलावा आठ सर्किल बनाई गई हैं। जिनमें थाने व चौकियां स्थापित किए गए हैं। जोन की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक और सर्किल का प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अफसर को बनाया जाएगा।

2024 के माघ मेला में तीन जोन होंगे जिन्हें संगम, परेड व अरैल जोन का नाम दिया गया है। तीनों जोन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एएसपी को दी जाएगी। माघ मेले में कुल चार एएसपी तैनात किए जाएंगे जिनमें से तीन को अलग-अलग जोन जबकि एक को कमांड सेंटर (आईट्रिपलसी) का प्रभारी बनाया जाएगा। इन जोनों में तैनात एएसपी अपने जोन की सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे जबकि कमांड सेंटर में तैनात एएसपी आईट्रिपलसी में रहकर सर्विलांस, पब्लिक एनाउंसमेंट व क्राउड मैनेजमेंट का काम देखेंगे।

ड्युटी पर तैनात होंगे 18 इंस्पेक्टर, 50 एसआई

बात नॉन गजेटेड पुलिस अफसरों की बात की जाए तो इंस्पेक्टर व दरोगा को मिलाकर कुल 68 पुलिसकर्मी माघ मेला ड्यूटी के लिए मेला पुलिस को मिले हैं। इनमें से 18 इंस्पेक्टर जबकि 50 सब इंस्पेक्टर होंगे। इसके अलावा कुल मिलाकर पुलिस के 2500 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल भी तैनात होंगे।

कुल 12 क्षेत्र अधिकारियों की तैनाती

सभी जोन को मिलाकर कुल आठ सर्किल भी बनाई गई हैं। इनमें से प्रत्येक में क्षेत्राधिकारी को प्रभारी बनाकर नियुक्त किया जाएगा। सर्किल की भौगोलिक सीमा के अनुसार इनमें दो या तीन थाने समाहित किए जाएंगे। सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों में पुलिस की कार्यवाही का पर्यवेक्षण इन्हीं अफसरों के जिम्मे होगा।

वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक, माघ मेला में इस बार कुल 12 सीओ की तैनाती की जाएगी। इनमें से आठ को सर्किल का प्रभारी बना दिया जाएगा। जबकि दो ट्रैफिक व एक यातायात क्षेत्राधिकारी के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे। एक अन्य सीओ को रिजर्व में रखा जाएगा और उन्हें सीओ प्रोटोकॉल, वीआईपी आदि की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उधर होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को भी नियुक्त किया जाएगा। एसएसपी मेला राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्था का खाका तैयार है। इसी योजना  के अनुसार तैनाती की जाएगी।

also read- ROAD SAFTEY: भारत में सड़क सुरक्षा की चुनौतियां और समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here