गांधी जयंती पर खुले में शौच से मुक्त घोषित हुआ पोरबंदर जिला

0
595

logo_nस्वच्छ भारत मिशन की दूसरी वर्षगांठ : देश में एक लाख गांव और 37 जिले खुले में शौच से मुक्त
पंचायत खबर टोली

पोरबंदर: केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल और स्वच्छता तथा पंचायती राज्यमंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर और गुजरात के मुख्यमंत्री  विजय रूपानी ने आज महात्मा गांधी के जन्मस्थल पोरबंदर जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया। पोरबंदर में आयोजित एक रैली में महात्मा गांधी की 147वीं जयंती और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर यह घोषणा की गयी। रैली सुदामा मंदिर से शुरू हुई और समारोह स्थल नगरपालिका पार्टी प्लॉट, चौपाटी, पोरबंदर में समाप्त हुई। गुजरात के दो अन्य जिले – महेसाणा और नर्मदा को भी आज 30 तालुकों और राज्य की 3 हजार ग्राम पंचायतों के साथ खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया।

 इस अवसर पर  तोमर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके जन्मस्थल पोरबंदर के ऐतिहासिक क्षण को आज देश ने देखा। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ भारत मिशन की दूसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह जिला महेसाणा को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन लॉन्च करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और इस मिशन को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने गुजरात की सरकार और जनता पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात 02 अक्टूबर, 2019 से पहले 100 प्रतिशत खुल में शौच से मुक्त हो जाएगा।

gandi

 उन्होंने कहा कि उन्हें देश के एक लाख गांव और 37 जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने से काफी प्रसन्नता हो रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि स्वच्छ भारत मिशन अब सचमुच जनआंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि केवल शौचालय निर्माण की जगह लोगों के व्यवहार में परिवर्तन पर फोकस करके भारत सरकार और भारत की जनता 02 अक्टूबर, 2019 तक स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगी।

 इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि गुजरात में खुले में शौच से मुक्ति के प्रति सबसे अधिक जागरूकता महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अब शादी से पहले ससुराल में शौचालय की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन गुजरात में जनआंदोलन बन गया है। लोगों की भागीदारी से गुजरात में स्वच्छता कवरेज 80 प्रतिशत से ऊपर है। यह 2014-15 में 59 प्रतिशत था और गुजरात के 11 जिलों ने 90 प्रतिशत स्वच्छता कवरेज हासिल किया है।

porbandar_n porbandarrrrrrrr_n

 केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पोरबंदर को 100 प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त बनाकर गुजरात की जनता ने महात्मा गांधी को अंतरिम उपहार दिया है और पूरे देश को स्वच्छ बनाकर 02 अक्टूबर, 2019 को भारत की जनता द्वारा अंतिम उपहार दिया जाएगा।

 आज पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर समारोह आयोजित किए गए। शहरों और गांवों में समारोह आयोजित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छता के उच्च मानकों के लिए चुने गए 10 प्रसिद्ध स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here