अब सब्जियां फेंके नहीं, इस मशीन से सुखाकर बनाएं मुनाफे का जरिया

0
198
वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  किसानों को अक्सर अपनी फसल कम दामों पर बेचने की मजबूरी का सामना करना पड़ता है। जब टमाटर, प्याज और दूसरी सब्ज़ियां बाज़ार में उचित दाम पर नहीं बिकतीं, तो किसान उन्हें या तो जानवरों को खिला देते हैं या फिर खेतों में ही सड़ने के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन अब इस समस्या का समाधान सोलर डिहाइड्रेटर मशीन के रूप में सामने आया है। सोलर डिहाइड्रेटर मशीन एक ऐसी तकनीक है जो सौर ऊर्जा का उपयोग करके फलों और सब्जियों को सुखाती है। यह मशीन किसानों को अपनी उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और ऑफ-सीजन में बेहतर कीमत पर बेचने में मदद करती है।

 

 

कैसे काम करती है यह मशीन?
सोलर डिहाइड्रेटर मशीन में एक बड़ा चैंबर होता है। जिसमें फलों और सब्जियों को सुखाने के लिए रखा जाता है। चैंबर को कांच के ढक्कन से ढक कर धूप में सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। मशीन में सोलर पैनल और पंखा भी लगा होता है। जो हवा के प्रवाह को बनाए रखता है। सोलर डिहाइड्रेटर मशीन एक ऐसी तकनीक है। जो सौर ऊर्जा का उपयोग करके फलों और सब्जियों को सुखाती है। मशीन से सुखाने पर फलों और सब्जियों का रंग नहीं बदलता है और वे साफ भी रहती हैं। जबकि खुले में फल और सब्जियां सुखाने पर रंग फीका पड़ जाता है और उनमें धूल, मिट्टी आदि भी मिल जाती है। सोलर डिहाइड्रेटर में रखे फल और सब्जियां बाहर निकालने पर सूखी रहेंगी और पानी में डालने पर फिर से हरी हो जाएंगी। बाजार में सोलर ड्रायर की कीमत 5 से 10 हजार रुपये तक है।

 

ये भी पढ़े…

अमरूद के पौधे पर फल और फूल नहीं आ रहे, तो अपनाएं ये तरीका, भर जाएगा पौधा

 

सब्जियों को सुखाकर कमाएं मुनाफा
इंडिया फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटेरियन डेवलपमेंट के अमरेली गुजरात के उद्यम विकास प्रबंधक अनीता दीक्षित ने बताया कि सोलर डिहाइड्रेटर मशीन खासकर अदरक, हल्दी, टमाटर, प्याज, करेला, खीरा, सेब और नारियल जैसी फसलों के लिए एक बेहतरीन तकनीक है। सोलर ड्रायर में टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों को सूखने में दो से ढाई दिन लगते हैं। जबकि खुली धूप में सूखने में चार से पांच दिन लगते हैं। सोलर डिहाइड्रेटर मशीन में सब्जियों और फलों का स्वाद, रंग, सुगंध, महक के साथ-साथ पौष्टिकता भी बरकरार रहती है। इसके संचालन और रखरखाव का खर्च भी लगभग नगण्य है। यह मशीन गर्मी के दिनों में भी उसी तरह काम करती है। जैसे सर्दी के दिनों में। इसमें लगे सोलर पैनल को 45 डिग्री तक मोड़ा जा सकता है। इस तरह यह सर्दी में कम धूप में भी अच्छे से काम करती है। जबकि गर्मी के दिनों के लिए इसे 27 से 30 डिग्री पर सेट करने की भी सुविधा है।

 

सोलर डिहाइड्रेटर मशीन के फायदे
यह तकनीक बहुत महंगी नहीं है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है। सोलर डिहाइड्रेटर मशीन से सुखाने पर फलों और सब्जियों का रंग नहीं बदलता और वे साफ रहती हैं। जबकि खुले में सुखाने पर उनका रंग फीका पड़ जाता है और उन पर धूल भी चिपक जाती है। यह मशीन मसालों और सब्जियों को एक दिन में सुखा देती है। हल्दी और अदरक जैसी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए स्लाइसर का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे वे जल्दी सूख जाती हैं। यह तकनीक खासकर हल्दी और अदरक की खेती करने वाले किसानों के लिए उपयोगी है। क्योंकि उन्हें इन्हें सुखाने में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। यह मशीन किसानों को अपनी फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। ताकि वे अपनी उपज को बेहतर कीमत पर बेच सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here