जानें कैसे धनिया की खेती से हुई मालामाल, यूपी की एक महिला​ किसान

0
227

पूजा

 

उत्तर प्रदेश: आज के दौर में जब महिलायें जीवन के हर क्षेत्र में पुरूषों को पीछे छोड़ रही हैं तो भला खेती से कैसे अलग रहतीं। ऐसे में अब महिला किसानों नें भी खेती बड़ी का काम संभाल लिया है। इसके अलावा ज्यादातर महिला किसान जिन्होंने खेती के पुस्तैनी परंपरा को न सिर्फ अपनाया है ​बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमा रही हैं। ऐसी कई महिला किसान है जो खेती कर के अपना जीवन यापन करती है। इन्हीं महिलाओं में से एक है मऊ जनपद गांव की निधि जो धनिया ​की खेती करके अपने घर का खर्च चलती है। खेती किसानी के इस सफर पर चर्चा करते हुए निधि कहती हैं, कि शुरूआत के दिनों में सबसे बड़ी समस्या पैसे की थी। इसके बावजूद भी उन्होंने धनिया ​की खेती शुरू की। शुरुआती दिनों में धनिया का उत्पादन कर बाजार तक पहुंचने में भी परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे अच्छी पकड़ बन गई। अब वो धनिया की खेती से बेहतर मुनाफा कमा रही हैं।

 

 

ऐसे करें खेत में बुआई
महिला किसान निधि मौर्य धनिया की खेती कर एक माह में 4 गुना मुनाफा कमा रही हैं। हालांकि इसकी खेती करने के लिए 2 से 3 लोगों की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन फिर भी उन्होंने अकेले ही खेती शुरू की साथ ही खेती करने की विधि को लेकर वह बताती हैं कि सबसे पहले खेत की जुताई की जाती है। जहां जुताई के बाद फिर उसकी हेंगाई की जाती है। साथ ही बीज बोने से पहले यूरीया, डाई, पोटाश, को एक साथ मिश्रण करके खेतों में छिड़काव कर दिया जाता है।

निधि ने बताया कि उसके बाद पूरे खेत की जुताई कर दी जाती है। फिर धनिया के बीज को खेत में बुआई करके पूरे खेत की जुताई कराई जाती है। इसी के साथ खेत में छोटी-छोटी क्यारियां बनाई जाती हैं, जिससे धनिया की फसल को अच्छे से तैयार किया जा सके। यदि धनिया के छोटे-छोटे अंकुरित ऊपर आ जाते हैं तो फिर उसे धनिया के खेत में एक बार हल्का खाद डालकर फिर उसमें पानी चला दिया जाता है।

 

ये भी पढ़े…

 

अमरूद, स्ट्रॉबेरी सहित इन फसलों पर बंपर सब्सिडी दे रही ये है सरकार, जल्द करें आवेदन

कब होगी फसल तैयार
यदि इस विधि से आप धनिया की खेती करते हैं तो मात्र 1 महीने में आपकी फसल तैयार हो जाएगी। ऐसे में यदि आप एक बीघे में धनिया की खेती करते है तो 5 से 7 किलो बीज की ज़रूरत होती है। इसके अलावा धनिया की बुवाई के लिए 20-25 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा होता है। और फसल कम पानी और हल्की धूप में अच्छी तरह तैयार हो जाती है। साथ ही धनिया की खेती करने से अच्छा मुनाफ़ा होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here